अंतरराष्ट्रीय
ऑस्ट्रिया: आपस में टकराई ट्रेनें एक की मौत, 22 लोग घायल
By Deshwani | Publish Date: 13/2/2018 1:05:55 PMवियना। मध्य ऑस्ट्रिया के स्टीरिया में बहुत बड़ा रेल हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार, मध्य ऑस्ट्रिया के स्टीरिया में 2 रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें कई लोग घायल हो गए। घायल लोगों में 3 बच्चे भी हैं।
मध्य ऑस्ट्रिया के स्टीरिया में दो रेलगाड़ियों की टक्कर में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 22 घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, लियोबेन के पास निकाल्सडोर्फ में दोपहर के समय दो यात्री रेलगाड़ियों की टक्कर हो गई। हालांकि, अभी दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस रेल हादसे के बाद रेल सेवा को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया गया है। रेल हादसा के कारणों अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच में प्रशासन जुट गया है। जांच के बाद ही हादसे की वजह का पता चल पाएगा।