अंतरराष्ट्रीय
भारतीय मूल की छात्रा को ब्रिटेन में मिला हॉल ऑफ फेम
By Deshwani | Publish Date: 9/2/2018 6:08:22 PMलंदन । भारतीय मूल की आठ वर्षीय छात्रा ने ब्रिटेन के ‘मैथमेटिक्स हॉल ऑफ फेम’ में अपनी जगह बनाई है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
विदित हो कि ‘हॉल ऑफ फेम’ प्राथमिक विद्यालय के छात्रों के लिए गणित पर आधारित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा है। इस प्रतियोगिता में छात्रा सोहिनी रॉय चौधरी ने ब्रिटेन और अन्य देशों के छात्रों के साथ भाग लिया। गणित की पहेलियों को सही ढंग से त्वरित हल करने के बाद उसने शीर्ष सौ ‘वर्ल्ड हाल ऑफ फेम’ में स्थान बनाया।
छात्रा के पिता माणिक रॉय चौधरी ने कहा कि ऑनलाइन लर्निंग में गणित के सवालों को हल करने में वह खुद को उत्साहित महसूस करती है। इस विषय में वह काफी रुचि रखती है। हालांकि सोहनी बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है।
सोहिनी का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बर्मिंघम में नेल्सन प्राइमरी स्कूल की छात्रा के रूप में इस साल प्रतियोगिता में भाग लिया था।