अंतरराष्ट्रीय
अगवा किए गए तेल टैंकर को समंद्री लुटेरों ने किया मुक्त
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2018 2:51:48 PMनई दिल्ली/ पोर्टो नोवो । पश्चिमी अर्पीका के बेनिन तट से गत 1 फरवरी को अगवा किए गए तेल टैंकर को समंद्री लुटेरों ने मंगलवार को मुक्त कर दिया। इस टैंकर के दल में 22 भारतीय नागरिक भी थे।
सूत्रों के अनुसार, 'मरीन एक्सप्रेस' नाम के इस तेल टैंकर पर पनामा का झंडा लगे हैं और स्वामित्व जापानी कंपनी के पास है। इसके चालक दल में 22 भारतीय भी शामिल थे। इन भारतीय नाविकों को हांग कांग की एक एजेंट कंपनी एंग्लो-ईस्टर्न शिपिंग ने नियुक्त किया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर भारतीय नागरिकों की रिहाई की जानकारी दी है। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि उनकी इस घटना पर नजर है और वह नाइजीरिया और बेनिन के अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं।