ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
रूस की राजधानी मॉस्को में भारी बफबारी में एक व्यक्ति की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/2/2018 4:02:36 PM
रूस की राजधानी मॉस्को में भारी बफबारी में एक व्यक्ति की मौत

मॉस्को (रूस) । रूस की राजधानी मॉस्को में भारी बफबारी हो रही है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य चोटिल हैं। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। विदित हो कि मॉस्को में  तेज हवाओं के साथ भारी बर्फबारी हो रही है। नतीजा है कि इस पूरे इलाके में लोग दहशत में हैं। शहर के मेयर सेर्गेई सोबियानिन ने पुष्टि की है कि पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार एजेंसी तास के अनुसार, बर्फीले तूफान के कारण तीन हजार से अधिक घरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। शहर में 43 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई है।

रूस के मौसम विभाग ने सोमवार के लिए भी भारी बर्फबारी और तापमान में गिरावट के साथ तूफान की चेतावनी जारी की है। गवर्नर आंद्रेइ वोरोबीव ने इलाके में आपातकाल की स्थिति की घोषणा की है और यातायात प्रबंधन सेवाओं को आपातकालीन ‘मोड’ में काम करने का आदेश दिया है। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सड़कों पर से बर्फ हटाने को कहा है। बर्फीले तूफान के कारण मॉस्को के तीन हवाई अड्डों पर हवाई यातायात बाधित है। यहां 217 उड़ानें देर हैं, जबकि 17 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मॉस्को में वायु तापमान -7 डिग्री सेल्सियस से -2 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि औसत तापमान -12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हालांकि मंगलवार को तापमान में कुछ सुधार हो सकता है और इसे -8 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS