अंतरराष्ट्रीय
दक्षिणी चीन की इस्पात फैक्ट्री में गैस लीक, आठ लोगों की मौत
By Deshwani | Publish Date: 5/2/2018 3:17:24 PMगुआनझाउ (चीन) । दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत की एक इस्पात फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर गैस लीक हुई जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
नगर प्रशासन के अनुसार, यह घटना सोमवार तड़के शाओगुआन शहर में स्थित सोंगशान इस्पात फैक्ट्री में हुई। समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, श्वास के रूप में जहरीली गैस लेने के कारण बेहोश हुए दस लोगों को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। वे हालत अब खतरे से बाहर हैं। घटना की जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है।