ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका ने दक्षिण सूडान को हथियार देने पर रोक लगाई
By Deshwani | Publish Date: 3/2/2018 5:59:28 PM
अमेरिका ने दक्षिण सूडान को हथियार देने पर रोक लगाई

वॉशिंगटन। दक्षिण सूडान में हिंसा से चिंतित अमेरिका ने इस अफ्रीकी देश को हथियार देने पर रोक लगा दी है। यहां गृह युद्ध में हजारों लोगों की मौत हो गई है। विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने एक बयान में कहा कि दक्षिण सूडान में हिंसा और नागरिकों तथा मानवीय कार्यकर्ताओं के खिलाफ बर्बरता की प्रतिक्रिया में अमेरिका ने दक्षिण सूडान को हथियार देने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिका दक्षिण सूडान का सबसे बड़ा सहायक है और 2011 में सूडान से स्वतंत्रता का सबसे बड़ा समर्थक था। नोर्ट ने कहा कि अमेरिका दक्षिण सूडान में जारी हिंसा से चिंतित है। इसने अफ्रीका का बदतर मानवीय संकट पैदा कर दिया है।
 
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले ही दक्षिण सूडान के पूर्व सेना प्रमुख पॉल मलोंग अवान ने सरकार के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। राष्ट्रपति के प्रवक्ता एटेनी वेक एटेनी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि, सूडान पीपल्स लिबरेशन आर्मी (एसपीएलए) के पूर्व प्रमुख ने अपने अनुयायियों को देश के विभिन्न हिस्सों में सरकारी ठिकानों पर हमले करने के आदेश दिए हैं।
 
एटेनी ने कहा कि पिछले साल 26 से 28 दिसंबर के बीच पूर्व सेना प्रमुख ने अपने लड़ाकों को अवेल और वाउ शहरों पर हमले करने के निर्देश दिए थे। वहीं राजधानी जुबा के पास हुई झड़पों का आदेश भी मलोंग ने ही दिया था।
 
मलोंग राष्ट्रपति साल्वा कीर के एक प्रमुख सहयोगी माने जाते थे, लेकिन चिकित्सीय कारणों के लिए कीनिया जाने के लिए पिछले साल नवंबर में देश छोड़ने की अनुमति दिए जाने से पहले मई 2016 में मलोंग को बर्खास्त कर दिया गया था और घर में नजरबंद रखा गया था। मानवाधिकार समूह कई बार मलोंग और उनके लड़ाकों पर युद्धग्रस्त देश में नागरिकों पर अत्याचार के आरोप लगा चुके हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS