ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
जापान के वृद्धाश्रम में लगी आग, 11 मरे, 5 घायल
By Deshwani | Publish Date: 1/2/2018 6:15:52 PM
जापान के वृद्धाश्रम में लगी आग, 11 मरे, 5 घायल

टोक्यो (हि.स.)। जापान के उत्तरी इलाके में स्थित एक वृद्धाश्रम में बुधवार दोपहर भयानक आग लग गई जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
अधिकारियों के अनुसार, बर्फबारी के चलते आग बुझाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंतत: आग पर काबू पा लिया गया। मृतकों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। हक्कौदो के सपोरो स्थित इस वृद्धाश्रम का संचालन एक स्थानीय संस्था करती है जिसमें कुल 16 लोग रहते थे।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि अन्य पांच लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। पीड़ितों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। उधर स्थानीय समाचार चैनल के अनुसार, जिस इमारत में आग लगी, वह तीन मंजिला इमारत थी। आग लगने के कारण इमारत की छत ढह गई।
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की जानकारी एक आपातकालीन कॉल के जरिए मिली।अंतरराष्ट्रीय समयानुसार आग बुधवार दोपहर 2 बजकर 42 मिनट पर लगी थी।अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस जांच में जुटी हुई है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS