ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में डेढ़ सौ साल बाद पहली बार ‘ब्ल्यू ब्लड’ पूर्ण चंद्र ग्रहण
By Deshwani | Publish Date: 31/1/2018 3:36:33 PM
अमेरिका में डेढ़ सौ साल बाद पहली बार ‘ब्ल्यू ब्लड’ पूर्ण चंद्र ग्रहण

 लॉस एंजेल्स, (हिस)। अमेरिका के पष्चिमी तट पर सन 1866 के बाद पहली बार बुधवार (31 जनवरी) को तड़के तीन बजकर 48 मिनट से सुबह छह बज कर सात मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण दिखाई देगा। इसे सुपर ‘ब्ल्यू ब्लड मून’ भी कहा जा रहा है।

 
विदित हो कि इसे अलास्का, हवाई द्वीप समूह और उत्तरी अमेरिका के विभिन्न हिस्सों जैसे कैलिफ़ोर्निया, सिएटल तथा कनाडा के वैंकूवर में अच्छी तरह से देखा जा सकेगा। नासा ने बच्चों के लिए चंद्र ग्रहण को समझाने की विशेष व्यवस्था की है। 
 
अमेरिका की एक प्रमुख ग्रिफ़िथ वेधशाला ने अपने विशाल प्रांगण में चंद्र ग्रहण देखने के लिए बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे से निशुल्क चंद्र ग्रहण देखने की व्यवस्था की है। सौर मंडल के चहेतों के लिए पूर्ण चंद्र ग्रहण देखना एक विलक्षण घटना होगी। कैलिफ़ोर्निया के अलावा अमेरिका के विभिन्न भागों में चंद्र ग्रहण देर रात दो बज कर 51 मिनट से सुबह आठ बज कर 8 मिनट तक दिखाई देगा। नासा सौर वैज्ञानिक़ों ने इसे ‘’सुपरमून’’ की संज्ञा दी है। 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS