अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में विस्फोट, एक परिवार के 6 मरे
By Deshwani | Publish Date: 30/1/2018 4:30:20 PMइस्लामाबाद (हि.स.)। पाकिस्तान के कुर्रम एजेंसी इलाके में मंगलवार को हुए एक बम विस्फोट में एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई।मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोट्र से मिली।
समाचार पत्र डॉन के अनुसार, उपरी कुर्रम के बासु इलाके में यह विस्फोट उस समय हुआ जब पीड़ित परिवार मयैद की नमाज में शामिल होने जा रहा था। इस हमले में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है।विदित हो कि कुर्रम पाकिस्तान का संघ प्रशासित जनजातीय इलाका है।