अंतरराष्ट्रीय
यमन के प्रधानमंत्री ने अलगाववादियों पर लगाया तख्तापलट की कोशिश का आरोप
By Deshwani | Publish Date: 29/1/2018 3:42:10 PMअदन (यमन) (हि.स.)। यमन के प्रधानमंत्री अहमद बिन डागर ने दक्षिणी अलगाववादियों पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगाया है। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
अदन की अंतरिम राजधानी में सरकारी मुख्यालय पर अलगाववादियों का कब्जा के बाद डागर ने यह आरोप लगाया।
उन्होंने एक वक्तव्य जारी कर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों से लड़ रहे सऊदी नीत गठबंधन से हस्तक्षेप करने की अपील की है। यह अपील राष्ट्रपति आबिदरब्बो मंसूर की सरकार की वफादार सैन्य इकाई और दक्षिणी अलगाववादियों के वफादार सुरक्षा बलों के बीच भीषण संघर्ष के कुछ घंटों बाद की गई।
सुरक्षा सूत्रों और निवासियों ने बताया कि शहर के अधिकांश हिस्सों में तनाव फैल जाने के कारण संघर्ष हो रहा है।