ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
मिलोस जेमैन फिर चुने गए चेक गणराज्य के राष्ट्रपति
By Deshwani | Publish Date: 28/1/2018 4:50:32 PM
मिलोस जेमैन फिर चुने गए चेक गणराज्य के राष्ट्रपति

प्राग (हि.स.)। चेक गणरराज्य के राष्ट्रपति मिलोस जेमैन अगले पांच साल के लिए फिर राष्ट्रपति चुने गए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जिरी द्राहोस को मामूली अंतर से हराया है।

समाचार पत्र पोलिटको ईयू के अनुसार, जेमैन को 51.37 प्रतिशत मत मिले हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी द्राहोस को 48.62 प्रतिशत वोट मिले हैं। जेमैन साल 2013 में पहली बार देश के राष्ट्रपति चुने गए थे। इसके साथ वह देश के तीसरे और मतदाताओं से चुने गए पहले राष्ट्रपति बने।

विदित हो साल 1993 में चेकोस्लोवाकिया का बंटवारा हुआ था जिसके तहत चेक गणराज्य और स्लोवाकिया अलग-अलग देश के रूप में अस्तित्व में आए।

विशेषज्ञों का मानना है कि जेमैन को दोबारा राष्ट्रपति चुने जाने पर यूरोपीय संघ उत्ससाहित नहीं होगा, क्योंकि उन्हें रूस समर्थक और चीन का हमदर्द माना जाता है। इन दोनों से चीन का छत्तीस का आंकड़ा है। यूरोपीय संघ रूस पर प्रतिबंध लगाए हुए और आप्रवासी कोटा को लेकर चीन से उनका मतभेद है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS