अंतरराष्ट्रीय
ब्राजील के नाइट क्लब में फायरिंग, 14 मरे
By Deshwani | Publish Date: 28/1/2018 3:24:24 PMब्रासिलिया (हि.स.)। ब्राजील के उत्तर पूर्वी इलाके में स्थित फोर्टालेजा के एक नाइटक्लब में शनिवार रात गोलीबारी हुई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
सियारा राज्य के सुरक्षा सचिव आंद्रे कोस्टा ने 14 लोगों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अन्य जख्मी लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, लेकिन यह नहीं बता सकते कि कितने लोग घायल हुए हैं। विदित हो कि फोर्टालेजा सियारा की राजधानी है।
पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन किसी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। माना जा रहा है कि यह हमला ड्रग गैंग के बीच के टकराव का नतीजा है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
जानकारी के अनुसार, हमलावर तीन कारों में सवार होकर देर रात करीब 12:30 बजे नाइटक्लब पहुंचे और अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने करीब 30 मिनट तक फायरिंग की।