अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका में 2 भारतीय अभियुक्तों ने किया जूर्म कबूल
By Deshwani | Publish Date: 24/1/2018 6:22:14 PMवाशिंगटन, (हि.स.)। भारत की एक कंपनी और दो भारतीयों ने अमेरिका में नकली सिगरेट बेचने का आरोप स्वीकार कर लिया है। नकली सिगरेट पर अमेरिकी ब्रांड न्यूपोर्ट सिगरेट के निशान और सिंबल थे जो असली लगते थे।
संघीय अभियोजकों के अनुसार, भारतीय अभिषेक शुक्ला और हरीश भाई पांचाल को अधिकतम पांच साल कैद की सजा हो सकती है और ढाई लाख डॉलर का जुर्माना लगाया गया जा सकता है। इसके अलावा रिहा होने के बाद भी उनके पर पांच साल तक नजर रखी जा सकती है।
इस मामले में संलिप्त भारतीय कंपनी ‘जुबली तंबाकू इंडस्ट्रीज कॉर्पोरेशन’ पर भी पांच लाख डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इस मुकदमे में 12 फरवरी को सजा सुनाई जाएगी।