ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
ब्रिटेन में पाकिस्तानी चाचा ने की दुष्कर्म के बाद भारतीय भतीजी की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 18/1/2018 4:32:16 PM
ब्रिटेन में पाकिस्तानी चाचा ने की दुष्कर्म के बाद भारतीय भतीजी की हत्या

लंदन  (हि.स.)। ब्रिटेन में एक पाकिस्तानी मूल के शख्स ने अपनी भारतीय मूल की भतीजी के साथ पहले दुष्कर्म किया और फिर उसका कत्ल कर दिया। अपने अपराध को छुपाने के लिए उसने लाश को फ्रीजर में छुपा दिया। लेकिन अब वह पुलिस की गिरफ्त में है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गत 19 जुलाई, 2017 को अरशद ने अपने एक साथी टप्पू के साथ मिल कर दो लड़कियों का अपहरण किया। दोनों के ही मुंह पर टेप चिपका दिया गया। इसके बाद दोनों के साथ दुष्कर्म किया गया।

पाकिस्तानी मूल के अरशद ने अपनी भारतीय मूल की भतीजी से दुष्कर्म करने के बाद चाकू से उसका गला रेत दिया। खून बह जाने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद अरशद ने लाश को फ्रीजर में डाल दिया।

अरशद ने अपनी भतीजी की हत्या के बाद दूसरी लड़की का भी गला काट दिया। लेकिन घाव गहरा नहीं था। इस बीच उस लड़की ने अरशद को साथ देने का भरोसा दिया और कहा कि यदि उसे बक्श दिया जाए तो वह उसकी बातें मानेगी। इसके बाद अरशद ने उसे छोड़ दिया और वह अस्पताल पहुंच गई।

अब यह मामला अदालत में चल रहा है। पुलिस ने फ्रीजर से लड़की के शव को बरामद कर लिया है। साथ ही दूसरी लड़की ने भी पुलिस की मदद की है। अस्पताल पहुंने के बाद उसी लड़की ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी।


 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS