अंतरराष्ट्रीय
नाइजीरिया में बोको हरम के 244 संदिग्ध रिहा
By Deshwani | Publish Date: 17/1/2018 4:14:56 PMवाशिंगटन (हि.स.)। नाइजीरियाई सेना ने आतंकी संगठन बोको हरम के 244 संदिग्धों को रिहा कर दिया है। इन संदिग्धों ने आतंकी संगठन की सदस्यता छोड़ने की घोषणा है।
समाचार पत्र वाशिंगटन पोस्ट के अनुसार, सेना का कहना है कि इन लोगों का मनोवैज्ञानिक उपचार किया गया है। अब इनकी मन:स्थिति ऐसी हो गई है कि इन्हें समाज में दोबारा रहने की अनुमति दी जा सकती है।
ऑपरेशन कमान के मे.जनरल रोगर्स निकोलस के अनुसार, रिहा किए गए संदिग्धों में 118 पुरुष, 56 महिलाएं, 19 किशोर और 51 बच्चे शामिल हैं। वैसे पहले भी बड़ी संख्या में बोको हरम के संदिग्ध रिहा किए जा चुके हैं, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा संदिग्ध मुक्त किए गए हैं।
इस बीच बोर्नो प्रांत के गवर्नर कासिम शेटिमा ने आतंकी संगठन बोको हरम के खिलाफ जारी अभियान के लिए सेना की तारीफ की है। विदित हो कि विगत आठ वर्षों में बोको हरम के आतंकवाद के दौरान करीब 20,000 लोग मारे जा चुके हैं।