अंतरराष्ट्रीय
भारतीय मूल के रवि रगबीर को स्वदेश वापस भेजा गया
By Deshwani | Publish Date: 12/1/2018 3:14:47 PMन्यूयार्क (हिस)। आप्रवासन आंदोलन के एक उत्साही कार्यकर्ता भारतीय मूल के रवि रगबीर को गुरुवार को स्वदेश वापस भेज दिया गया। वह ब्रुकलीन में अपनी वकील पत्नी और बेटी के साथ रह रहे थे।
पुलिस के अनुसार रवि गुरुवार को यहां आप्रवासन समस्या पर ट्रंप प्रशासन की नीतियों के विरोध में फ़ेडरल प्रशासन भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले थे। इस मामले में पुलिस ने सोलह लोगों को गिरफ़्तार किया है।
भारतीय मूल के रवि त्रिनीदाड और टोबाको के रहने वाले थे। वह 1994 में अमेरिका के स्थायी निवासी बन गए थे।