अंतरराष्ट्रीय
तूफ़ानी बरसात; भू स्खलन से 13 मरे
By Deshwani | Publish Date: 10/1/2018 2:00:42 PMलॉस एंजेल्स, (हिस)। कैलिफ़ोर्निया के आसपास के इलाकों में प्राकृतिक आपदाओं का सिलसिला जारी है। पिछले महीने पहले यहां की पहाड़ियों और जंगलों में भयंकर लगी थी और अब मंगलवार को तेज़ हवाओं के साथ भारी बरसात में तेरह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं।
स्थानीय समाचार चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, मूसलाधार बरसात से लकड़ी के बने मकान ढह गए। साथ ही मलबे और मिट्टी नरम पड़ने के कारण भू स्खलन हुआ। हज़ारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।