ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
विमान में छेड़छाड़, अमेरिका में भारतीय गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 3:02:32 PM
विमान में छेड़छाड़, अमेरिका में भारतीय गिरफ्तार

लॉस एंजेल्स, (हिस)। अमेरिका में एक भारतीय को विमान में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अदालत ने उसे इस मामले में जेल भेज दिया है। यह घटना स्पिरिट एयरलाइन की उड़ान में गत तीन जनवरी को हुई। विमान लॉस वेगास से डेटेराइट की उड़ान पर था। 
 
 
34 वर्षीय दक्षिण भारतीय प्रभु राम मूर्ति को हवाई जहाज़ में खिड़की की बग़ल वाली सीट पर सो रही एक 22 वर्षीय महिला के साथ छेड़छाड़ किया। इस दौरान अभियुक्त की पत्नी भी विमान में यात्रा कर रही थीं। मामले की सुनवाई कर रहे जज ने इसे एक असामान्य घटना बता कर उसे जेल भेज दिया है। राम मूर्ति के वक़ील ने ज़मानत के लिए निवेदन किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। राम मूर्ति पिछले ढाई साल से अस्थाई वीज़ा परअमेरिका में रह रहा है। 
 
मिशिगन में संघीय अधिकारी ने पीड़िता की शिकायत पर गुरुवार को राममूर्ति गिरफ़्तार कर मिशिगन अदालत में पेश किया था।अभियुक्त की ज़मानत नहीं हो सकी है। 
 
पीड़ित महिला ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत में कहा है कि वह विमान में सो रही थी। अकस्मात उसकी नींद खुली, तो उसने पाया की उसकी पैंट और क़मीज़ के बटन खुले थे और बग़ल में बैठे शख्स का हाथ उसकी पतलून में था। इस घटना की जानकारी उसने तत्काल विमान कर्मियों को दी ।
 
विमान कर्मियों ने फ़ेडरल जांचकर्ताओं को बताया कि पीड़ित महिला ने उन्हें विमान के उतरने से 40 मिनट पहले सुबह क़रीब साढ़े पांच बजे, घटना की जानकारी दी थी। विमान के उतरते ही उक्त शख्स को गिरफ़्तार कर लिया गया।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS