अंतरराष्ट्रीय
अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता मामलों में पाकिस्तान को लगाई फटकार
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 3:01:27 PMवाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान को धार्मिक स्वतंत्रता मामलों में कोताही बरतने और मान्य नियमों की अनदेखी करने पर लताड़ लगाई है।
विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नुएर्ट ने पत्रकारों से कहा कि पाकिस्तान को एक विशेष निगरानी वाली सूची में रखा गया है। विदित हो कि पाकिस्तान में हिन्दू, ईसाई, अहमदिया और शिया मुसलमानों की स्थिति बेहद खराब है। इन लोगों को देश में दूसरे दर्जे का नागरिक समझा जाता है। इतना ही नही अन संप्रायों के लोगों के धार्मिक स्थलों को भी आतंकी निशाना बनाते रहते हैं।