ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जकार्ता पहुंचीं
By Deshwani | Publish Date: 5/1/2018 2:59:18 PM
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जकार्ता पहुंचीं

ज्कार्ता, (हि.स.)। थाईलैंड के सफल दौरे के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर इंडोनेशिया पहुंच गईं। यह जानकारी विदेश मंत्रालय सूत्रों से मिली।

 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, विदेश मंत्री स्वराज अपने इंडोनेशियाई समकक्ष रेत्नो मरसूदी के साथ पांचवें भारत-इंडोनेशिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगी।

 

विदित हो कि गुरुवार को स्वराज अपने थाई समकक्ष प्रमुदीविनी के साथ कनेक्टिविटी, सुरक्षा और सांस्कृतिक सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। सुषमा के सम्मान में थईलैंड के विदेश मंत्री ने रात्रि भेज का भी आयोजन किया था। ऐसा माना जाता है कि आशियान के साथ संबंधों में थाईलैंड भारत के लिए समन्वयक की भूमिका निभाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि सुषमा तीन एशियाई देशों के दौरे पर हैं और उनका पहला पड़ाव थाईलैंड था। वह गुरुवार को थाईलैंड पहुंची थीं। इंडोनेशिया के बाद वह सिंगापुर जाएंगी। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ‘इंडिया एक्ट ईस्ट’ नीति के तहत दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ द्विपक्षीय संबंध प्रगाढ़ करना है।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS