अंतरराष्ट्रीय
न्यूयॉर्क में प्रो. अशोक मल्होत्रा सम्मानित
By Deshwani | Publish Date: 3/1/2018 3:11:51 PMन्यू यॉर्क, (हिस)। अमेरिका के एक ‘सीनियर सिटिज़न एसोसीएशन’ ने साक्षरता के क्षेत्र में विशिष्ठ योगदान देने के लिए भारतीय अमेरिकी प्रो. अशोक मल्होत्रा को “फेलो” की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया है।
विदित हो कि पत्नी के आकस्मिक निधन के बाद प्रो. मल्होत्रा ने 21 साल पूर्व “नीनाश फ़ाउंडेशन” का गठन किया था। इस संस्था ने भारत के पिछड़े इलाकों में सात स्कूल बनाए हैं। इन स्कूलों में 1700 बच्चे पढ़ते हैं। इसके लिए उन्होंने तीन सौ छात्रों और सात अध्यापकों की मदद ली है।