ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
ब्रह्मपुत्र नदी पर बनीं कृत्रिम झीलों पर चीन ने दी सफाई
By Deshwani | Publish Date: 27/12/2017 3:19:50 PM
ब्रह्मपुत्र नदी पर बनीं कृत्रिम झीलों पर चीन ने दी सफाई

बीजिंग, (हि.स.)। तिब्बत में भूकंप के बाद भूस्खलन के कारण ब्रह्मपुत्र नदी पर बनी कृत्रिम झीलों के मुद्दे पर चीन भारत के साथ संपर्क बनाए रखेगा। झीलों के कारण कुछ भारतीय इलाकों में बाढ़ का खतरा उत्पन्न हो गया है।
 
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, ब्रह्मपुत्र नदी पर तीन बड़ी कृत्रिम झीलें बन गई हैं जो पिछले महीने तिब्बत में आए 6.4 तीव्रता के भूकंप के कारण ये कृत्रिम झीलें बनी हैं। 
 
हालांकि इन झीलों के आकार और इनमें मौजूद पानी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन यह चिंता सता रही है कि अगर ये झीलें टूटती हैं तो इनसे निकलने वाले पानी से शियांग (अणाचल प्रदेश में) और ब्रह्मपुत्र (असम में) के किनारे रहने वाले लाखों लोग प्रभावित हो सकते हैं। चीन में ब्रह्मपुत्र को यारलुंग तसांगपो कहा जाता है।
 
चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, “ चीनी पक्ष सीमापार नदियों पर भारतीय पक्ष के साथ मौजूदा माध्यमों से संपर्क बनाए रखेगा।” उन्होंने कहा कि चीन के अधिकारियों की ओर से किए गए सत्यापन के बाद यह पता चला है कि ये झीलें भारत-चीन सीमा के पूर्वी हिस्से में हैं।
 
उन्होंने कहा कि ये झीलें प्राकृतिक कारणों से बनी हैं। यह कृत्रिम घटना नहीं है। अधिकृत भारतीय पेशेवरों ने इसका विश्लेषण किया है और स्पष्ट किया है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS