अंतरराष्ट्रीय
आईटी पेशेबर दंपति ने म.प्र. में स्कूल निर्माण के लिए दिए 3.25 करोड़
By Deshwani | Publish Date: 25/12/2017 1:12:24 PMसैन होजे (अमेरिका), (हिस)। कैलिफ़ोर्निया में सिलिकन वैली के एक आईटी पेशेबर दंपति ने मध्य प्रदेश के एक आदिवासी गांव पेटलावाड़ी में स्कूल के निर्माण के लिए सवा तीन करोड़ रुपये चंदा के रूप में देने की घोषणा की है।
स्कूल की आधारशिला 25 जनवरी को रखी जाएगी। इस विद्यालय के जरिए करीब एक हज़ार बच्चों को शिक्षा दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। आईटी पेशेबर जुगल किशोर और बिमला किशोर ने ‘आई एम फ़ॉर सेवा’ नामक एक ग़ैर सरकारी संस्था के ज़रिए पहले भी पंजाब के फ़रीदकोट में सवा तीन करोड़ की लागत से बिशनदेवी भंडारी संपूर्ण आनंद भवन बनवाया था। इस स्कूल में विकलांगों के शिक्षण-प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। विदित हो कि इस ग़ैर सरकारी संगठन का मुख्यालय चेन्नै में है।