ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
शिकागो में गोलीबारी , 2 मरे
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2017 4:05:30 PM
शिकागो में गोलीबारी , 2 मरे

शिकागो, (हि.स.)। अमेरिका के शिकागाे शहर में शनिवार को हुई गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और ग्यारह अन्य घायल हो गए। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
 
स्थानीय समाचार चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, यह घटना तब हुई जब शहर के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवक अपने वाहन पर बैठा था। इस दौरान किसी ने उस पर गोली चला दी। 
 
समाचार पत्र शिकागो सन-टाइम्स के मुताबिक, युवक को बाईं जांघ में गोली लगी और उसे इलिनोइस मैसोनिक मेडिकल सेंटर ले जाया गया जहां उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।
 
पुलिस ने कहा कि स्थानीय समयानुसार, शनिवार दोपहर 2:35 मिनट पर हुई इस गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई।
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS