अंतरराष्ट्रीय
हेनरिटा बनीं युनिसेफ की कार्यकारी निदेशक
By Deshwani | Publish Date: 24/12/2017 3:09:25 PMजेनेवा, (हि.स.)। अमरीकी सरकार की पूर्व वरिष्ठ अधिकारी हेनरिटा एच. फोर को संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) की नई कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया है। यह जानकारी रविवार को मीउिया रिपोर्ट से मिली।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटारेस ने हेनरिटा (69) की नियुक्ति की है। उन्होंने आर्थिक विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य, मानवीय सहायता और अंतर्राष्ट्रीय तथा विकासशील विश्व में कठिन परिस्थितियों में आपदा राहत के लिए सराहनीय काम किया है।
वह अंतर्राष्ट्रीय विकास के लिए अमरीकी एजैंसी की प्रशासक नियुक्त होने वाली पहली महिला थीं और वह विदेश विभाग में अमरीकी विदेशी सहायता की निदेशक भी रहीं। वह एंथनी लेक का स्थान लेंगी।