ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
कंधार में आत्मघाती हमला, 6 पुलिस कर्मी मारे गए
By Deshwani | Publish Date: 22/12/2017 6:14:31 PM
कंधार में आत्मघाती हमला, 6 पुलिस कर्मी मारे गए

कंधार, (हि.स.)। दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार में एक आत्मघाती हमलावर ने शुक्रवार को तड़के विस्फोटकों से भरा एक वाहन पुलिस मुख्यालय से टकरा दिया। इस हमले में कम से कम छह पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

अधिकारियों ने कहा कि दक्षिणी कंधार प्रांत के मावंद जिले में तड़के किया गया यह हमला आतंकवादियों ने सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाकर किया था।

कंधार पुलिस के प्रवक्ता घोरजांग अफरीदी ने कहा कि सभी पीड़ित स्थानीय पुलिसकर्मी थे। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर कहा, ''विस्फोट शक्तिशाली था और उसकी आवाज मुख्यालय से कई मील दूर तक सुनाई दी।”

उन्होंने कहा कि आठ व्यक्ति मारे गए हैं, जबकि नौ अन्य घायल हुए हैं। मारे गए सभी पुलिसकर्मियों के शवों को हटा लिया गया है या मलबे से निकाल लिया गया है। हमले के बाद अन्य पुलिसकर्मी लापता हैं।


पाकिस्तान में अपहरण कर हिन्दू कशोरी का धर्म परिवर्तन और निकाह
कराची, 22 दिसंबर (हि.स.)। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में कुछ दिनों पहले बंदूकधारियों ने अपहरण के बाद एक हिंदू किशोरी को इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया गया और उस पर शादी करने का दबाव बनाया गया। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

लड़की के परिवार के हवाले से डॉन अखबार ने कहा कि तीन सशस्त्र व्यक्ति थार गांव में उनके घर में घुसे और परिवार को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने 14 वर्षीय लड़की को अगवा कर लिया।

लड़की के पिता हीरो मेघवार ने कहा कि उन्होंने इलाके के कुछ प्रभावशाली लोगों से संपर्क किया, लेकिन उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी का धर्मांतरण हो गया है और उसका नसीर लुन्जो नामक व्यक्ति से निकाह हो गया है। अब कुछ खास नहीं किया जा सकता है।

परिवार के सदस्यों ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने लड़की का पता लगाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली। उनका कहना है कि लड़की का पता लगाया जाए और अगर उसका धर्मांतरण हुआ है तो उसे अदालत के समक्ष पेश किया जाए।

उधर,, थार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अमीर सौद मागसी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और तीन संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पुलिस को धर्म परिवर्तन का प्रमाण पत्र मिला था। अब विवाहित जोड़े ने सिंध उच्च न्यायालय में एक अर्जी दायर कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अदालत ने अर्जी पर सुनवाई के लिए 17 जनवरी की तारीख तय की है।



 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS