ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
कैटेलोनिया में अलगाववादियों को मिला बहुमत
By Deshwani | Publish Date: 22/12/2017 3:07:16 PM
कैटेलोनिया में अलगाववादियों को मिला बहुमत

बर्सिलोना, (हि.स.)। कैटेलोनिया में हुए मध्यावधि चुनावों में अलगाववादियों को बहुमत मिला है। चुनाव परिणाम स्पेन के प्रधानमंत्री मैरियानो रखॉय के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

विदित हो कि गुरुवार को हुए मतदान में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाग लिया। करीब सभी वोटों की गिनती के बाद अलगाववादी स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है।

 

बीबीसी के अनुसार, बेल्जियम से बोलते हुए स्वनिर्वासित कैटलन अलगाववादी नेता कार्ल्स प्यूगडीमोंट ने कहा है कि अब कोई भी चुनाव नतीजों पर सवाल नहीं उठा सकता है। उन्होंने कहा कि कैटलन गणराज्य ने चुनाव जीत लिया है।

 

चुनाव परिणाम के बाद स्पेन की केंद्रीय सरकार और कैटेलन अलगाववादी पार्टियों के बीच तनातनी और बढ़ सकती है। चुनावों में स्पेन से अलग होने का समर्थन करने और स्पेन के साथ रहने का समर्थन करने वाली पार्टियां आमने सामने थीं।

 

हालांकि स्पेन के साथ रहने की समर्थक सिटीज़ंस पार्टी ने संसद में सबसे ज़्यादा सीटें हासिल की हैं और नियमानुसार उसे ही सरकार बनाने का पहला मौका मिल सकता है।

 

बीबीसी के मुताबिक चुनावों से कैटेलोनिया संकट का समाधान होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। स्पेन ने कैटेलोनिया में आज़ादी के लिए हुए जनमत संग्रह को अवैध ठहराते हुए अक्तूबर में अलगाववादी पार्टियों की सरकार को निलंबित कर दिया था।

 

स्पेन एक महासंघ नहीं, बल्कि काफी हद तक विकेंद्रीकृत एकीकृत देश है। स्पेन के अंतर्गत कुल 17 स्वायत्त क्षेत्र हैं जिनके अलग-अलग झंडे हैं। इन्हीं में से एक है कैटेलोनिया, जो स्पेन के उत्तर-पूर्वी छोर पर लगभग एक त्रिकोण की शक्ल में स्थित एक समृद्ध क्षेत्र है। कैटेलोनिया की गिनती स्पेन के सबसे समृद्ध और औद्योगीकरण वाले क्षेत्रों में होती है।

 

कैटेलोनिया स्पेन की अर्थव्यवस्था का 22 फीसदी के आसपास है। यह स्पेन की करीब चार करोड़ आबादी का केवल 16 फ़ीसदी हिस्सा है। लेकिन स्पेन की जीडीपी में 19 फीसदी और निर्यात में 25 फीसदी का प्रतिनिधित्व करता है।

 

 

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS