ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पेरू के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव गिरा
By Deshwani | Publish Date: 22/12/2017 2:54:47 PM
पेरू के राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव गिरा

लिमा, (हि.स.)। भ्रष्टाचार के आरोप में पेरू के राष्ट्रपति पैब्लो कुसजिनस्की के खिलाफ लाए गए महाभियोग प्रस्ताव संसद में गिर गया। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

महाभियोग प्रस्ताव गिरने के बाद सदन में सत्ताधारी पार्टी के सदस्य प्रसन्न दिख रहे थे और समर्थक बाहर जश्न मना रहे थे। विदित हो कि महाभियोग प्रस्ताव पारित होने के लिए 87 मतों की आवश्यकता थी, लेकिन प्रस्ताव के पक्ष में 79 मत ही पड़े। 19 मत प्रस्ताव के विरोध में पड़े और 21 सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया। 

 

भ्रष्टाचार के आरोपों के खंडण के लिए बहस के दौरान राष्ट्रपति पैब्लो संसद में खुद करीब दस घंटों तक उपस्थित रहे। उन्होंने विपक्ष पर तख्तापलट की कोशिश का आरोप लगाया। 

 

विपक्ष ने राष्ट्रपति पर ब्राजीलियाई कंस्ट्रक्शन कंपनी ओडेब्रेच्ट से कथित रूप से रिश्वत लेने का आरोप लगाया था।

 

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS