अंतरराष्ट्रीय
कोलंबो में 50 चीनी जोड़े की हुई शादी
By Deshwani | Publish Date: 18/12/2017 4:45:57 PMकोलंबो, (हि.स.)। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में चीनी, पश्चिमी और श्रीलंकाई पारंपरिक परिधान में सजे 50 चीनी जोड़ों ने रविवार को शादी रचाई। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार, श्रीलंका और चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों की 60 वीं वर्षगांठ मनाने और द्वीप देश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में दोनों देशों के राजनीतिक नेता, राजनयिक और बड़ी संख्या में चीनी नागरिक शामिल हुए।
विदित हो कि जैसे ही चीनी जोड़े सजधज कर समारोह स्थल पर कार से पहुंचे श्रीलंकाई अंदाज में नगाड़े बजने लगे और नर्तकियों ने शंख फूंक कर स्वागत नृत्य शुरू कर दिया।
दंपतियों ने अंगूठियों की अदला बदली कीं। उनकी अंगुलियां बंधी हुई थीं और एकता और पवित्रता के प्रतीक के रूप में उनके उपर जल डाला गया।