ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
पाकिस्तान में चर्च पर हमला, 9 मरे
By Deshwani | Publish Date: 17/12/2017 6:31:46 PM
पाकिस्तान में चर्च पर हमला, 9 मरे

क्वेटा, (हि.स.)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा शहर में रविवार सुबह एक चर्च पर फिदायीन हमला किया गया। इस हमले में कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 अन्य घायल हो गए हैं। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।

पाकिस्तानी समाचार चैनल जियो न्यूज के मुताबिक,, क्रिसमस पहले तैयारियों के लिए यहां ईसाई समुदाय के लोग एकत्रित हुए थे। यह हमला उस समय हुआ जब सभी लोग प्रार्थना कर रहे थे। दो फिदायीन हमलावरचर्च की पिछली दीवार फांदकर आए और खुद को उड़ा लिया।

बलूचिस्तान के आईजी मोअज्जम अंसारी ने ‘जियो न्यूज’ से कहा कि घटना के वक्त चर्च में 400 से ज्यादा लोग मौजूद थे। इनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल थे। ये सभी लोग क्रिसमस की तैयारियों के सिलिसिले में एक बैठक और प्रेयर के लिए आए थे।

 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS