ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
मिस्र में अश्लीलता फैलाने के आरोप में पॉप गायिका को जेल
By Deshwani | Publish Date: 13/12/2017 5:07:19 PM
मिस्र में अश्लीलता फैलाने के आरोप में पॉप गायिका को जेल

काहिरा,(हि.स.)। मिस्र की एक अदालत ने अश्लीलता फैलाने के आरोप में एक पॉप गायिका को दो साल के लिए जेल भेज दिया है। यह जानकारी बुधवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। 

 

बीबीसी के अनुसार, गायिका शायमा अहमद (25) एक म्यूज़िक वीडियो में इनरवियर पहने और केला खाते हुए दिखी थीं। पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। उनके उपर आरोप था कि उनका म्यूज़िक वीडियो अश्लील और उत्तेजना भड़काने वाला है।

 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक मंगलवार को सायमा को अश्लील वीडियो फ़िल्माने का दोषी पाया गया। अदालत ने इस वीडियो के निर्देशक को भी दो साल के लिए जेल भेजने का आदेश दिया। हालांकि अपनी गिरफ्तारी से पहले ही सायमा माफी मांग चुकी थीं।

 

उन्होंने अपने फ़ेसबुक पन्ने पर लिखा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा होगा और मुझे लोगों के इस तरह के हमले का सामना करना पड़ेगा।" वह अपने एक म्यूज़िक वीडियो में फल खाती नज़र आई थीं। इस वीडियो में उन्हें वयस्क छात्रों से भरी एक क्लास में पढ़ाते हुए भी दिखाया गया था।

 

मिस्र की जनता और सरकार को शायमा के फल खाने का तरीका अश्लील और समाज के लिए हानिकारक लगा। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। साथ ही उनके कार्यक्रमों पर भी रोक लगा दी गई थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS