अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव गिरा
By Deshwani | Publish Date: 7/12/2017 5:26:29 PM वाशिंगटन, (हि.स.)। प्रतिनिधि सभा में बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव विफल हो गया। इस प्रस्ताव के विरोध में बड़ी संख्या में मत डाले गए। यह जानकारी गुरुवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।
यह प्रस्ताव एक डेमोक्रेटिक सदस्य एल ग्रीन ने पेश किया था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप लगातार भेदभाव के मुद्दे को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने वर्जिनिया, मुस्लिम विरोधी घटनाओं का भी जिक्र किया। इस प्रस्ताव के खिलाफ 364 और पक्ष में सिर्फ 58 वोट डाले गए। ग्रीन ने कहा कि वह दोबारा इस प्रस्ताव को पेश करेंगे, और कोशिश जारी रखेंगे।
विदित हो कि यह प्रस्ताव जुलाई महीने में पेश किया गया था। टेक्सास के सांसद अल ग्रीन के साथ मिलकर बड़े अपराधों और खराब आचरण के लिए ट्रंप के खिलाफ ‘आर्टकिल ऑफ इम्पीचमेंट’ पेश किया था। ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।
उल्लेखनीय है कि ट्रंप जब से अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं उनके बयान और फैसले दुनियाभर में चर्चा के विषय बने रहे हैं। अभी बुधवार को ही ट्रंप ने यरूशलेम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देकर एक नई बहस को जन्म दिया है।