अंतरराष्ट्रीय
ईरान के राष्ट्रपति रूहानी आज करेंगे चाबहार बंदरगाह के प्रथम चरण का उद्घाटन
By Deshwani | Publish Date: 3/12/2017 1:58:52 PM तेहरान, (हि.स.)।ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी रविवार (आज) को चाबहार बंदरगाह के प्रथम चरण का उदघाटन करेंगे। इस बंदरगाह के चालू होने से पाकिस्तान को दरकिनार करते हुए अफगानिस्तान और मध्य एशिया से भारतीय व्यापार मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट से मिली।
विदित हो कि भारत इस बंदरगाह का निर्माण कर रहा है। यह ईरान के सिस्तान बलूचिस्तान प्रांत में स्थित है। इसे बेहेस्ती बंदरगाह के नाम से भी जाना जाता है। इस बंदरगाह के उदघाटन अवसर पर भारत, अफगानिस्तान और क्षेत्र के कई देशों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इस समय ईरान में हैं और उम्मीद है कि वह भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी।