अंतरराष्ट्रीय
जिम्बाब्वे के नए राष्ट्रपति एमर्सन नांगागवा ने किया मंत्रिमंडल का गठन
By Deshwani | Publish Date: 1/12/2017 3:40:54 PMहरारे। जिम्बाब्वे के नए राष्ट्रपति एमर्सन नांगागवा ने मंत्रिमंडल का गठन किया है। इसमें सत्तारूढ़ पार्टी के वफादारों के अलावा सैन्य अधिकारी शामिल हैं। सेना ने पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को अपदस्थ करने में अहम भूमिका निभाई।
इस मंत्रिमंडल में विपक्ष का कोई नेता शामिल नहीं है। सरकारी टेलीविजन चैनल पर 22 सदस्यीय मंत्रिमंडल की घोषणा कल रात की गई। मेजर जनरल सिबुसिसो मोयो को विदेश मंत्री, एयर मार्शल पेरांसे शीरी को कृषि मंत्री और क्रिस मुत्सवांगवा को सूचना मंत्री नियुक्त किया गया। मोयो ने 15 नवंबर को सेना के कब्जे की घोषणा की थी जिसके बाद मुगाबे को नजरबंद कर दिया गया और बाद में 37 साल से सत्ता पर काबिज मुगाबे ने इस्तीफा दे दिया।
मुगाबे ने 21 नवंबर को महाभियोग की कार्यवाही के बीच इस्तीफा दिया।सत्तारूढ जेएएनयू-पीएफ पार्टी ने उनकी जगह नांगागवा को चुना जिन्हें मुगाबे ने कुछ सप्ताह पहले उपराष्ट्रपति के पद से बर्खास्त कर दिया था।