ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
भारत यात्रा पर फ्रांस के विदेश मंत्री, सुषमा स्वराज से की मुलाकात
By Deshwani | Publish Date: 17/11/2017 5:39:37 PM
भारत यात्रा पर फ्रांस के विदेश मंत्री, सुषमा स्वराज से की मुलाकात

 नई दिल्ली,  (हि.स.)। फ्रांस गणराज्य के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जेन-यवेस ले ड्रेन ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-फ्रांस द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्तार से बात की। जेन-यवेस ले ड्रेन अपनी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर शुक्रवार को भारत पहुंचे हैं। 

फ्रांस गणराज्य के यूरोप और विदेश मामलों के मंत्री जेन-यवेस ले ड्रेन गुरूवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि को दिल्ली के एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनकी स्वागत भारत में फ्रांस के राजदूत एवं भारतीय अधिकारियों ने किया। शुक्रवार सुबह दोनों नेताओं की मुलाकात हुई। जहां जेन-यवेस ले ड्रेन एवं सुषमा स्वराज ने भारत-फ्रांस के रणनीतिक संबंधों को लेकर विस्तार से बात की। जहां फ्रांस एशिया में भारत के रूप में एक मजबूत साथी चाह रहा है, वहीं फ्रांस के रूप में भारत को यूरोपीय संघ में एक भरोसेमंद दोस्त मिला है। जेन-यवेस ले ड्रेन एवं सुषमा स्वराज ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। 

भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात के अलावा फ्रांस के विदेश मंत्री ने नवीकरणीय ऊर्जा के लिए राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज कुमार सिंह, केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली से भी मुलाकात की। दिल्ली में भारत सरकार के मंत्रियों से मुलाकात के बाद वे जयपुर भी जाएंगे। जहां उनकी मुलाकात मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से होगी। शनिवार, 18 नवम्बर को जेन-यवेस ले ड्रेन राजस्थान के शहर जयपुर जाएंगे। वहां के कार्यक्रमों में शिरकत करने के अलावा वे मानव संसाधन एवं विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के साथ बैठक करेंगे, जिसमें भारत-फ्रांस के बीच शैक्षणिक स्तर पर आपसी संपर्क बढ़ाने को लेकर बात होगी। रविवार को मेहमान विदेश मंत्री भारत से अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के लिए उड़ान भरेंगे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS