ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
हिंद महासागर में चीनी दबदबा कम करने को भारत का सहयोग करेगा फ्रांस
By Deshwani | Publish Date: 16/11/2017 6:07:54 PM
हिंद महासागर में चीनी दबदबा कम करने को भारत का सहयोग करेगा फ्रांस

 पेरिस, (हि.स.)। एसियान सम्मेलन से इतर हुई अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत की बहुपक्षीय बैठक के बाद फ्रांस ने हिंद महासागर क्षेत्र में भारत के साथ रिश्तों को मजबूत करने के संकेत दिए हैं। 

 

भारत में फ्रांस के राजदूत ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच होने वाली अगली उच्च स्तरीय बैठक में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा होगी। विदित हो कि मनीला में हुई इस बैठक को क्षेत्र में चीन के बढ़ते दबदबे को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फ्रांसीसी राजदूत अलेक्जेंडर जिग्लर की टिप्पणी को इसीआलोक में देखा जा रहा है।

 

जिग्लर ने कहा कि इस मुद्दे को यूरोप और विदेशी मामलों के फ्रांसीसी मंत्री जीन-वेस ले ड्रायन की शुक्रवार से होने वाली आगामी भारत यात्रा और 2018 के शुरुआत में राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के दौरे के दौरान भी उठाया जाएगा। 

 

फ्रांसीसी राजदूत ने कहा कि बातचीत के दौरान आईओआर, रक्षा और अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाने के साथ दोनों देशों के बीच रणनीतिक सहयोग से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा होगी। लेकिन फ्रांस ने बहुपक्षीय वार्ता में शामिल होने से इनकार किया है और वह द्विपक्षीय वार्ता के लिए जोर दे रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS