ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
अंतरराष्ट्रीय
शिकागो से प्रतिनिधिसभा का चुनाव में आमने -सामने होंगे दो भारतीय अमेरिकी
By Deshwani | Publish Date: 14/11/2017 1:58:11 PM
शिकागो से प्रतिनिधिसभा का चुनाव में आमने -सामने होंगे दो भारतीय अमेरिकी

वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिकी प्रतिनिधिसभा के आगामी चुनाव में शिकागो से भारतीय मूल के दो उम्मीदवार आमने सामने होंगे। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली।

 

स्थानीय टीवी चैनल फॉक्स न्यूज के अनुसार, भारतीय मूल के अमेरिकी उद्योगपति जितेंद्र दिगांवकर ने अमेरिका की प्रतिनिधि सभा के लिए 2018 में चुनाव लड़ने की घोषणा की है। अगर ऐसा होता है तो वह डेमोक्रेटिक पार्टी के मौजूदा प्रतिनिधि राजा कृष्णामूर्ति के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

 

जितेंद्र दिगांवकर एक उद्योगपति होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। रिपब्लिबन पार्टी के उम्मीदवार बनाए जाने पर पहली बार कांग्रेस चुनाव में दो भारतीय-अमेरिकी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। 

 

विदित हो कि शिकागो के उपनगर, कांग्रेस डिस्टि्रक्ट में बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकी मौजूद हैं।

 

जितेंद्र की ओर कांग्रेस चुनाव के लिए जोर-शोर से प्रचार भी शुरू हो गया है। उन्होंने 'जेडी फॉर कांग्रेस' नाम से चुनाव अभियान भी शुरू किया है। वह वेबसाइट के जरिए चुनाव प्रचार के लिए चंदा भी मांग रहे हैं।

 

दिगांवकर ने कहा कि कांग्रेस चुनाव लड़ने का मकसद परिश्रमी मध्यम वर्गीय अमेरिकियों के लिए आवाज उठाना है, जिन्हें नजरअंदाज किया जाता रहा है। उन्होंने कहा, “ हमारे महान देश में रहने के लिए, मेरे परिवार और मैंने बहुत उतार-चढ़ावों का सामना किया है।”

 

उल्लेखनीय है कि अभी अमेरिका की प्रतिनिधि सभा में अभी चार भारतीय-अमेरिकी हैं। इनमें कैलिफॉर्निया से एमी बेरा, आरओ खन्ना, राजा कृष्णामूर्ति, प्रमिला जयपाल शामिल हैं। कैलिफॉर्निया से कमला हैरिस पहली भारतीय मूल की सेनेटर थीं।

 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS