अंतरराष्ट्रीय
इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस
By Deshwani | Publish Date: 13/8/2017 12:38:03 PMजकार्ता, (हि.स.)। इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत बेगकुलु में रविवार तड़के शक्तिशाली भूकंप आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.6 थी। हालांकि अभी तक जानमाल के नुक्सान की कोई खबर नहीं मिली है, लेकिन लोग सहमे हुए हैं। यह जानकारी अधिकारिक सूत्रों से मिली।
अमेरिकी भूगभर्सीय सर्वेक्षण के अनुसार, बेंगकुलु से 73 किलोमीटर पश्चिम में जमीन से 35.9 किलोमीटर नीचे भूकंप का केंद्र था। इस भूकंप के बाद सुनामी की आशंका व्यक्त व्यक्त की जा रही है। इसके अलावा यह भी माना जा रहा है कि आगे भूकंप के और भी झटके महसूस किए जा सकते हैं। भूकंप आने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।