अंतरराष्ट्रीय
न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा- देश की सीमाएं बाहर से आने वालों के लिए इस वर्ष के अंत तक रखी जाएंगी बंद
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2021 8:38:30 PMदिल्ली। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंदा आर्डर्न ने कहा है कि देश की सीमाएं बाहर से आने वालों के लिए इस वर्ष के अंत तक बंद रखी जाएंगी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए यह सर्वोत्तम उपाय है। सुश्री आर्डर्न ने कहा कि इस वर्ष के अंत तक देश की पूरी आबादी को कोविड रोधी टीके लगा दिए जाने को प्राथमिकता दी जाएगी।
न्यूजीलैंड कोविड महामारी पर नियंत्रण पाने में विश्व के सर्वाधिक सफल देशों में एक है। पचास लाख की आबादी वाले इस देश में केवल 26 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। कोविड रोधी दोनों टीके लगवा चुके कुछ यात्रियों को शुरुआत में प्रायोगिक तौर पर इस वर्ष अक्तूबर से दिसम्बर तक आने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उन्हें घर में पृथकवास में रहना होगा। सुश्री आर्डर्न ने कहा कि अगले वर्ष की शुरुआत से संक्रमण के कम जोखिम वाले देशों से यात्रियों को आने की अनुमति होगी, उन्हें पृथकवास में रहना आवश्यक नहीं होगा।