अंतरराष्ट्रीय
भारत-पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा और अन्य सैक्टरों पर संयुक्त अरब अमारात ने संघर्ष विराम घोषणा का स्वागत किया
By Deshwani | Publish Date: 1/3/2021 8:13:16 PMन्यू दिल्ली। संयुक्त अरब अमारात ने नियंत्रण रेखा और अन्य क्षेत्रों में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा का स्वागत किया है। उसने इसे सुरक्षा, स्थिरता और समृद्धि हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
संयुक्त अरब अमारात के विदेश मंत्रालय के वक्तव्य में कहा गया है कि अमारात इस उपलब्धि के लिए दोनों देशों की सराहना करता है। बृहस्पतिवार को, भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं ने घोषणा की थी कि वे 25 फरवरी से नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम के लिए सहमत हो गई हैं। संयुक्त अरब अमारात के अलावा अमरीका ने भी इस समझौते का स्वागत किया है।