ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
अंतरराष्ट्रीय
नोबेल कोरोना वायरस के प्रकोप की ईरान में सबसे अधिक खतरनाक चेतावनी जारी, अनावश्यक धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध
By Deshwani | Publish Date: 17/3/2020 8:56:48 PM
नोबेल कोरोना वायरस के प्रकोप की ईरान में सबसे अधिक खतरनाक चेतावनी जारी, अनावश्यक धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध

नई दिल्ली ईरान में नोवेल कोरोना वायरस के प्रकोप की सबसे अधिक खतरनाक चेतावनी जारी की गई है। अगर लोग यात्रा करते रहे और स्वास्थ्य परामर्श की अनदेखी करते रहे, तो लाखों लोगों के मरने की आशंका है। सरकारी टेलीविजन के पत्रकार और डॉक्टर की यह चेतावनी ऐसे समय आई है, जब कट्टरपंथी शियाओं ने वायरस के कारण बंद की गई दो प्रमुख मस्जिदों को कल रात फिर खोलने की कोशिश की।

 
 
इस बीच, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातोल्लाह खमेनेई ने देश में अनावश्यक धार्मिक यात्रा पर प्रतिबंध का आदेश जारी किया है। ईरान में अट्ठारह हजार से अधिक मामलों में से प्रत्येक दस में से नौ में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अधिकारी अब पारसी नववर्ष नौरोज़ से पहले प्रमुख शहरों से जाने वाले लोगों पर नए नियंत्रण लागू किए हैं। नौरोज़ शुक्रवार को है। देश में आज कोरोना के कारण मृतकों की संख्या में 13 प्रतिशत वृद्धि हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहानपोर ने बताया कि 135 लोगों की मृत्यु के साथ मृतकों की संख्या 988 हो गई है। इस बीच, जॉर्डन ने दस से अधिक लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS