झारखंड
अज्ञात अपराधियों ने की युवक की हत्या
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 3:35:12 PMहजारीबाग, (हि.स.)। सदर थाना क्षेत्र के सिंदूर गांव में शुक्रवार देर रात विशाल कुमार सिंह (28) की हत्या अज्ञात अपराधियों ने कर दी। विशाल के पिता युगल किशोर सिंह के अनुसार विशाल घर से वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने की बात कहकर निकला था। वह रात में घर लौट कर नहीं आया। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने सिंदूर गांव में विशाल के शव को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। विशाल ने यूसेट से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। हत्या के आरोपी का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।