हजारीबाग
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा देवघर में पूजा करने के बाद पहुंची हजारीबाग
By Deshwani | Publish Date: 28/4/2018 4:37:35 PMहजारीबाग। देवघर मंदिर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा- अर्चना के बाद वसुंधरा राजे सिंधिया आज हजारीबाग पहुंचीं। यहां उन्होंने हजारीबाग में तन्मय कुमार के ईमली कोठी रोड स्थिच आवास पर उनकी मांता शांता शरण के निधन के बाद परिवार से मुलाकात की। तन्मय कुमार राजस्थान कैडर के सीनीयर आईएएस अधिकारी है। 25 अप्रैल को उनकी माता का निधन हो गया था। वे 89 वर्ष की थीं। तन्मय की बड़ी बहन डॉ रंजना शरण हैं।
मुख्यमंत्री राजे निजी विमान से गया एयरपोर्ट पहुंची हैं वहीं देवघर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उनका हजारीबाग आने का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर डॉ रंजना शरण के आवास की सुरक्षा चाक चौबंद की दी गयी है। स्थानीय पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से पूरे घर का जायजा लिया।