हजारीबाग
मीना सहाय ने कहा स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक स्वच्छता जरूरी
By Deshwani | Publish Date: 22/2/2018 6:10:51 PMहजारीबाग। स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक स्वच्छता आवश्यक है। स्वच्छ व स्वस्थ रहने के लिए मासिक धर्म के समय लड़कियों व महिलाओं को सेनेट्री पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। ये बातें इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष मीना सहाय ने यदुनाथ बालिका उच्च विद्यालय में लोगों को संबोधित करते हुए कही। वे विद्यालय में सेनेट्री पैड की ऑटोमेटिक वें¨डग मशीन के प्रतिस्थापना समारोह को संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने बताया कि अब कोई भी छात्रा अपनी आवश्यकता के अनुसार मात्र पांच रूपये का सिक्का डालकर सेनेट्री पैड लेकर उपयोग कर सकती हैं, जिससे उनकी शारीरिक स्वच्छता में वृद्धि होगी। इससे पूर्व इनरव्हील क्लब के सदस्यों के विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका मौसमी मुखर्जी व शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष मीना सहाय के अलावा सरोज कुमार, शोभा सहाय, रीता लाल, रंजना सहाय, रीतू ¨सह, इला, रजनी कुमारी, भारती सहाय, रेखा जायसवाल, रीता बग्गा व सीमा सिन्हा के अलावा विद्यालय की शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थीं।