बड़कागांव। प्रखंड के ग्राम चोरका-पंडरिया में रविवार को कलशयात्रा के साथ प्राण-प्रतिष्ठा शिव शक्ति यज्ञ आरंभ हो गया। चोरका में भगवान शिव की मंदिर बनाए जाने के बाद मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया है।
यज्ञ की शुरुआत रविवार को कलश यात्रा के साथ हुई। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह 22 फरवरी तक चलेगा। अंतिम दिन पूर्णाहुति भंडारा का आयोजन होगा। कलशयात्रा में सैकड़ों महिलाओं के साथ मुख्य रूप से पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,आजसू के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी भी शामिल हुए। नेतृत्व यज्ञ समिति के अध्यक्ष मुंशी महतो ने किया। कलशयात्रा में सचिव संजय कुमार, सीटू लोहार,भगवान मिस्त्री ,अरुण रंजन प्रसाद, महेश साहू ,चेतलाल साव, भुवनेश्वर महतो, छोटका साव, रामविलास साव, संतोष कुमार, देवनारायण महतो ,कमलनाथ महतो, लोकनाथ महतो, सुरेश साव, मुकेश ठाकुर, जगदीश कुमार पटेल, वीरेंद्र कुमार, भगन महतो, पारसनाथ चौधरी, संजय चौधरी, सुभाष चौधरी, गुरुदयाल महतो, दिनेश कुमार, विनेश कुमार,दशरथ साव, मोहर साव, चरकु साव, मंगल साव, कैलाश साव, मुक्तेश्वर, महेंद्र महतो, भोला कुमार महतो आदि शामिल थे। कलशयात्रा में चोरका, पंडरिया, जमिनीडीह, पारपैंन, सीकरी, महाटिकरा, केरीगढ़ा, कांडतरी, खैरातरी, सोनपुरा, मिर्जापुर एवं बड़कागांव की लोगों ने भाग लिया। मौके पर आजसू के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा, आजसू के प्रखंड अध्यक्ष घनश्याम जायसवाल व रवि कुमार राम आदि शामिल हुए।