झारखंड
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारीबाग में पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत
By Deshwani | Publish Date: 8/3/2017 1:30:15 PM हजारीबाग| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हजारीबाग में पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत की गई । एसपी अनूप बिरथरे ने के बी महिला महाविद्यालय से इसकी शुरुआत की। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा कि एक महिला पुलिस अधिकारी के नेतृत्व में महिला पुलिस जवान पेट्रोलिंग करेंगी। महिला कालेज के साथ ही अन्य कालेजों, विश्वविद्यालय, कोचिंग संस्थान एवं स्कूलों में पिंक पेट्रोलिंग में शामिल अधिकारी व जवानों की विशेष निगाह रहेगा।
एसपी ने यह भी कहा कि महिला प्रताड़ना के मामलों में भी त्वरित कार्रवाई पिंक पेट्रोलिंग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि फोन, एसएमएस के माध्यम से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई कर महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जाएगा । उन्होंने व्हाट्स अप, फेसबुक से भी सूचना देकर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के प्रयास को समय रहते रोकने की कोशिश है। इस अवसर पर केन्द्रीय बी महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्या ममता सिन्हा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंक पेट्रोलिंग की शुरुआत महिला सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इससे महिलाओं के आत्मबल में बढ़ोतरी होगी ।