ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
झारखंड के दो बैंकों से दिनदहाड़े 50 लाख की लूट
By Deshwani | Publish Date: 7/2/2017 6:06:53 PM
झारखंड के दो बैंकों से दिनदहाड़े 50 लाख की लूट

हजारीबाग। देशवाणी न्यूज नेटवर्क।
झारखंड के हजारीबाग और गिरीडीह में मंगलवार को कुल मिलाकर 49 लाख 50 हजार रुपए की लूट हुई। पहली घटना, हजारीबाग के इलाहाबाद बैंक की इचाक ब्रांच में हुई। यहां से 21 लाख 30 हजार लूटे गए। दूसरी घटना, गिरिडीह के यूनियन बैंक की बेंगाबाद ब्रांच में हुई। यहां से 28 लाख रुपए लूटे गए। बैंक स्टाफ और कस्टमर्स से मारपीट भी की गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हजारीबाग में सुबह जैसे ही बैंक खुला, देखते ही देखते आठ हथियारबंद बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने बैंक स्टॉफ और ग्राहकों से मारपीट की। बाद में ग्राहकों को रूम में बंद कर दिया। इसके बाद कैशियर के पास मौजूद अमाउंट के अलावा लॉकर तोड़ा। करीब 21 लाख रुपए लेकर आरोपी बाइक से भाग निकले। घटना के बाद एसपी अनूप बिरथरे मौके पर पहुंचे। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों की पहचान की कोशिश कर रही है। इधर  गिरिडीह में आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने  28 लाख 13 हजार 67 रुपए लिए। जानकारी के अनुसार बैंक खुलते ही 5 बदमाशअंदर घुसे जबकि 2 गेट पर खड़े रहे। बदमाशों ने सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़े। ग्राहकों व बैंक स्टाफ को बंधक बना लिया। इसके बाद बैंक मैनेजर से मारपीट के बाद के बाद उससे लॉकर की चाबी ली। रुपए निकाले। इसके बाद 4 बाइक से बिहार की तरफ भाग निकले। जानकारी के मुताबिक, कुछ लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। इनका ध्यान भटकाने के लिए बदमाशों ने सड़क पर कुछ नोट भी फेंके।
इधर हजारीबाग एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि घटना में शातिर बदमाशों का हाथ है। जांच में डॉग स्कवायड की मदद ली गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। रास्तों को सील कर दिया गया है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS