झारखंड
जिप सदस्य की गाड़ी को हाईवा ने मारी टक्कर, हताहत नहीं
By Deshwani | Publish Date: 6/2/2017 1:18:48 PMहजारीबाग, (हि.स)। कटकमदाग जिला परिषद् की गाड़ी को रविवार देर रात बीकेबी कंपनी की हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी। गाड़ी में जिला परिषद् सदस्य प्रियंका कुमारी और प्रभु कुमार सवार थे। जिप सदस्य ने इस हादसे को हत्या की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि यह किसी ने जानबूझकर करवाया है। हालांकि उन्होंने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।