हजारीबाग
स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन
By Deshwani | Publish Date: 15/8/2017 12:32:37 PMहजारीबाग, (हि.स.)। 71वां स्वतंत्रता हजारीबाग में मंगलवार को धूमधाम से नए संकल्प के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह हजारीबाग स्टेडियम में आयोजित किया गया जहां आयुक्त वंदना दादेल ने झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न अर्द्ध सैनिक बलों के भव्य परेड का निरीक्षण किया और सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।
डीआईजी भीमसेन टुटी, डीसी रविशंकर शुक्ल, एसपी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों, शहीद जवानों के परिजनों तथा झारखंड आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ही कुछ चौकीदारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिला के सभी सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक दलों के कार्यालय, स्वयं सेवी संस्थानों के कार्यालय में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
वंदना दादेल ने जिला एवं प्रमंडल में चल रही योजनाओं की जानकारी दी। विनोबा भावे विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. रमेश शरण ने झंडा फहराया।