हजारीबाग
नवनियुक्त वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र वितरित
By Deshwani | Publish Date: 3/8/2017 4:46:59 PMहजारीबाग,(हि.स.)। राज्य के संसदीय कार्य खाद्य आपूर्ति सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री सरयू राय ने कहा कि शक्ति संपन्न लोग यदि नियमों का पालन करें तो काम करना आसान हो जाता है। मंत्री राय हजारीबाग में नवनियुक्त वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि शक्ति संपन्न लोग ही नियमों का उल्लंघन करते हैं। यही कारण है कि वनों पर संकट है। उन्होंने कहा कि प्रकृति प्रदत्त संसाधनों का संरक्षण किया जाना चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि वनरोपण जंगल का विकल्प नहीं हो सकता है। जंगल की गतिविधियों को संरक्षित करना आवश्यक है। उन्होंने वन संरक्षण के पारंपरिक ज्ञान को प्राप्त कर कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान 183 नव नियुक्त वनरक्षियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार, वन संरक्षक संजय कुमार सिन्हा, डीएफओ सुशील सोरेन, भगवान मिश्रा, राजीव रंजन सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली अभ्यर्थी कम्पी महतो ने कहा कि उन्हें खुशी है। हालांकि उन्होंने कहा कि नियुक्ति प्रक्रिया पूरा होने में काफी समय लगा। ज्ञात हो कि प्रक्रिया 2014 से ही शुरू हुई थी और अब जाकर पूर्ण हुई है ।